Fake Feminism
ओ नारी!
तेरे हक़ की लड़ाई में
हम साथ खड़े थे।
तेरी जीत सुनिश्चित होने तक
डटे थे, अड़े थे।
क्यो जीत के जश्न में
मशगूल हो गई हो ?
क्या नारीत्व की परिभाषा
भूल गई हो ?
वाह री तेरी नारी शक्ति!
आए दिन रहती चर्चे में,
मुह पर अपशब्द,
तेरी नग्न तस्वीरें पर्चे में
तेरा नारीवाद, अधिकारवाद
धिक्कार है ऐसी शक्ति पर,
अब और न लिख शर्मिंदगी
भारत माँ की तख्ती पर।
स्वयं निश्चित कर ,
किसी सफल पुरुष के पीछे का
अनसुना क़िस्सा बनना है,
या किसी झूठे 'मी टू' का
फरेबी हिस्सा!
Comments
Post a Comment